फिरोजाबाद(ईएमएस) पावन पर्व महाशिवरात्रि के दृष्टिगत जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा संयुक्त रूप से जनपद की टूंडला तहसील अंतर्गत थाना पचोखरा क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया, इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य व्यवस्थाओं का जायजा लेना, साथ ही सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन करना था, इस अवसर पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस व्यवस्था में लगे अधिकारियों से उनकी तैयारी के संबंध में जानकारी ली, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी टूंडला ने बताया कि सर्वाधिक भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे एंबुलेंस तैनात रहेगी, चिकित्सकों की विशेष टीम अनवरत् ड्यूटी पर तैनात रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके, जबकि खंड विकास अधिकारी ने कहा कि निहाल सिंह की पुलिया तजापुर और रजावली मार्ग पर विशेष कैंप बनाए गए हैं, इन शिविरों में शुद्ध पेयजल, दूध और आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि आने वाले दर्शनार्थियों और कांवड़ियों को कोई परेशानी न उठानी पड़े, अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया की कावड़ मार्ग पर लटके हुए ढीले तारों को दुरुस्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। ताकि किसी भी दुर्घटना को रोका जा सके, जबकि उपजिलाधिकारी टूंडला ने जानकारी दी कि क्षेत्र के सभी अत्यधिक भीड़ वाले बिंदुओं को चिन्हित कर लिया गया है, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़कों के टूटे-फूटे किनारो की मरम्मत कराई जा रही है, ताकि आवागमन में कोई असुविधा न हो इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महाशिवरात्रि पर आने वाले दर्शनार्थियों और कावंडियों की सुुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए, वहीं पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, संवेदनशील स्थानों की निगरानी सी0सी0टी0वी0 कैमरों के माध्यम से की जा रही है, इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी विशु राजा आदि उपस्थित रहे। ईएमएस