राज्य
12-Feb-2026


देहरादून (ईएमएस)। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) पटेलनगर में किशोरावस्था एवं इस दौरान होने वाली परेशानियां और परिवर्तन विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को किशोरावस्था के दौरान होने वाले बदलावों और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना था। इस अवसर पर राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान से आई मुख्य वक्ता और साइकेट्रिक सोशल वर्कर बीना रावत ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किशोरावस्था जीवन का एक अत्यंत संवेदनशील चरण है। इस दौरान शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक स्तर पर कई महत्वपूर्ण परिवर्तन होते हैं, जिन्हें समझना प्रत्येक किशोर के लिए आवश्यक है। रावत ने मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष जोर देते हुए बताया कि वर्तमान समय में किशोरों में चिड़चिड़ापन, उदासी, तनाव और अनिद्रा नींद की कमी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने मोबाइल फोन के दुरुपयोग को लेकर भी गंभीर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग बच्चों में मानसिक तनाव पैदा कर रहा है, जो कई बार आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदमों का कारण भी बन रहा है। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/12 फरवरी 2026