अलीगढ़ (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत महेश्वर इण्टर कालेज सासनीगेट में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम में कालेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा एवं समस्त अध्यापक स्टाफ की उपस्थिति में छात्रों को किसी भी प्रकार के नशा न करने के सम्बन्ध में शपथ दिलायी गयी, जैसे (शराब, गांजा, अफीम, चरस, कफ सिरप, डाइल्यूट, कुटू टिंचर) आदि मादक पदार्थों का सेवन समाज को अन्दर से खोखला कर रहा है। अतः इनका त्याग करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। नशे की लत व्यक्ति को अपराध पारिवारिक कलह, आर्थिक हानि तथा स्वास्थ्य समस्याओं की ओर धकेल देती है। नशे के आदी व्यक्तियों का समाज में सम्मान भी प्रभावित होता है, नशे से दूर रहना आवश्यक है। इस अवसर पर सुनील कुमार, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3, अलीगढ, विवेक सिंह चौहान, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4, अलीगढ, स्मृतिगंगवार, आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-1, अलीगढ एवं आबकारी स्टाफ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित हुआ और विद्याथियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु संकल्प लिया। ईएमएस/ धर्मेन्द्र राघव/ 12 फरवरी 2026