ढ़ाका (ईएमएस)। मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किये जाने के बाद से ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ दूरियां बढ़ी हैं। इसी कारण बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टी20 विश्वकप के लिए भी अपनी टीम भारत भेजने से इंकार कर दिया था पर अब उसकी ये अकड़ कमजोर पड़ती दिखी रही है। इसी कारण बीसीबी अब बीसीसीआई से अपने संबंध पहले की तरह करना चाहता है। इसी को देखते हुए बीसीबी प्रमुख अमीनुल इस्लाम अब कोलंबो में 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान बीसीसीआई अधिकारियों के साथ मुलाकात करने वाले हैं। बीसीबी ने इससे पहले पाकिस्तान को विश्वकप कप का ये मैच खेलने के लिए भी तैयार करने में अपनी भूमिका निभाई थी। इसका लाभ भी बांग्लादेश को मिला। इसी कारण उसपर आईसीसी ने कोई प्रतिबंध नहीं लगाया। इसके अलावा 2028 से 2031 के बीच एक आईसीसी इवेंट की भी मेजबानी उसे मिली है। इस्लाम ने स्थानीय मीडिया से कहा, आईसीसी के एशिया से बड़े भागीदार देशों में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं और वे चाहते हैं कि सभी सभी पांच एशियाई देशों के प्रतिनिधि 15 फरवरी को एक साथ मैदान में रहें। उन्होंने आगे कहा, इससे आपसी मतभेद दूर होंगे। अमीनुल ने कहा कि वे एक एमओयू तैयार कर सकते हैं, जिससे लाहौर में हुई मीटिंग में लिए गए फैसलों को भविष्य में नजरअंदाज न किया जा सके। साथ ही ने कहा, हम एक करार भी करेंगे। जिससे किसी को कोई संशया न रहे। इससे पहले एशियाई क्रिकेट परिषद की बैठक में भी ऐसा ही एमओयू हुआ था। गिरजा/ईएमएस 13 फरवरी 2026