खेल
13-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा है कि उनकी टीम के बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी खेलने में कमजोर नहीं है। ब्रूक ने माना है कि विश्वकप के शुरुआत मैच में उनके कुछ बल्लेबाज स्पिनरों के खिलाफ सहज नहीं दिखे पर इससे उनकी क्षमताओं पर सवाल नहीं उठाये जा सकते हैं। ब्रूक ने कहा कि उनके बल्लेबाज स्पिनरों का सामना करन आता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में हार के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों की स्पिनरों को खेलने में कमजोरी सामने आई थी। इसी कारण इंग्लैंड के छह बल्लेबाज स्पिनरों का शिकार बने थे। वहीं जब ब्रुक से पूछा गया कि क्या इंग्लैंड को स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ परेशानी हुई तो उन्होंने इससे इंकार किया ।’ कप्तान ने तर्क दिया कि विश्वकप से पहले उसने दिग्गज स्पिनरों के सजी श्रीलंकाई टीम को तीनों मैच में हराया था। उन्होंने कहा, ‘श्रीलंका के खिलाफ उस सीरीज ने यह साबित कर दिया था कि हमारे बल्लेबाज स्पिनरों को आसानी से खेलते हैं। मुझे लगा कि हमने वहां स्पिन गेंदबाजी का बहुत अच्छी तरह से सामना किया हालांकि उन्होंने माना कि वेस्टइंडीज की टीम ने अच्छी गेंदबाजी की थी। साथ ही कहा कि उन्होंने पूरे समय खेल में अपनी पकड़ बनाए रखी। हमने एक साथ कई विकेट खोये जिससे भी टीम दबाव में आयी। ।’ वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप इस बात से काफी खुश थे कि उनकी टीम ने टूर्नामेंट में अब तक दोनों मैच अच्छी तरह से जीते हैं। उन्होंने कहा, हो सकता है कि हमारा स्कोर औसत के आसपास ही रहा हो, लेकिन फिर भी कुछ रन बनाने से हम खुश हैं। यह विश्व कप का मैच है और इसमें 10-20 रन अतिरिक्त बन सकते थे। इसलिए हमारे लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि हम अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करें और फिर गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करें। गिरजा/ईएमएस 13 फरवरी 2026