- लापरवाह ट्रैफिक सूबेदार पर 20 हजार का अर्थदंड लगाया इन्दौर (ईएमएस) विभागीय कार्यों में लापरवाही और अनियमितताओं के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ इन्दौर पुलिस द्वारा आपरेशन क्लीन के तहत लगातार कार्रवाई करते उन्हें दंडित किया जा रहा हैं जिसके चलते कई पुलिसकर्मी निलंबित तक किए जा चुके हैं। इसी क्रम में एक कार्रवाई के चलते ड्यूटी में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का निर्देशानुसार पालन न करने पर ट्राफिक सूबेदार सुरेंद्र सिंह पर 20 हजार का अर्थदंड लगाया गया है। मामले में बताया जा रहा है कि सूबेदार सुरेंद्र सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के चालान संबंधी दिए निर्देश का सही से पालन नहीं किया था, जिसके चलते उन पर कार्रवाई करते उन्हें इस अर्थदंड से दंडित किया गया है। ज्ञात हो कि इन्दौर पुलिस के इस आपरेशन क्लीन अभियान में ही एक कार्रवाई में दो दिन पहले खजराना थाने में पदस्थ रहे एएसआई सुनील रैकवार को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई थी वहीं बीते दिनों अनुशासनहीनता के चलते एक सूबेदार को लाइन अटैच भी किया गया था। आनंद पुरोहित/ 13 फरवरी 2026