रायपुर(ईएमएस)। राजधानी रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार ने जानलेवा रूप ले लिया। विधानसभा थाना क्षेत्र में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान भोजराज विश्वकर्मी, प्यारी बाई विश्वकर्मा और शुभम यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि भोजराज और प्यारी बाई पति-पत्नी थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की मुख्य वजह बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)13 फरवरी 2026