क्षेत्रीय
13-Feb-2026
...


झांसी(ईएमएस) अब बुंदेलखंड के झांसी में भी जेनजी पोस्ट ऑफिस खोला जाएगा। डाक विभाग ने बुंदेलखंड में झांसी को इस पोस्ट ऑफिस की सौगात दी है। पहले जो पोस्ट ऑफिस का नजारा हुआ करता था जहां आपको अंदर घुसते ही लंबी-लंबी लाइन और भीड़ दिखाई देती थी। अब इस नए बनने वाले पोस्ट ऑफिस में आपको घुसते ही लंबी लाइनों की जगह कॉफ़ी की खुशबू फ्री वाई-फाई और पढ़ने के लिए किताबें मिल सकती हैं यह आधुनिक डाकघर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय पोस्ट ऑफिस का कायाकल्प कर तैयार किया जाएगा इसका लुक किसी सरकारी दफ्तर जैसा ना होकर एक शानदार कैफे जैसा दिखेगा। अभी तक इस तरह के पोस्ट ऑफिस आईआईटी दिल्ली बेंगलुरु और अहमदाबाद आईआईएम जैसे स्थान में ही मौजूद हैं। 19 नवंबर 2025 को आईआईटी दिल्ली में देश के पहले जेनजी पोस्ट ऑफिस की शुरुआत हुई थी। इस कड़ी में अब झांसी का नाम भी जुड़ गया है डाक विभाग एन जेन प्रोजेक्ट के फेस टू के तहत बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पोस्ट ऑफिस को चुना गया है। इस नए बनने वाले पोस्ट ऑफिस में आरामदायक सोफे मॉडर्न इंटीरियर और सेल्फी पॉइंट्स होंगे। छात्र यहां अपना लैपटॉप लेकर पढ़ाई कर सकते हैं प्रोजेक्ट बना सकते हैं और साथ में काफी बेंडिंग मशीन का मजा भी ले सकते हैं। अब कतार में लगने का झंझट ख़त्म हो जाएगा। यहां सेल्फ बुकिंग कियोस्क और क्यू आर कोड से तत्काल भुगतान की सुविधा होगी। युवा अपनी फोटो वाली पर्सनलाइज्ड टिकट भी यहां हाथों-हाथ बनवा सकेंगे। साथ ही यहां बुक बूथ और बोर्ड गेम्स की भी सुविधा होगी। इस पूरे पोस्ट ऑफिस का इंटीरियर एवं कॉन्सेप्ट पूरी तरह से युवाओं और विद्यार्थियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। प्रशासनिक आदेशों के अनुसार डू इट योरसेल्फ आधारित पोस्ट ऑफिस के लिए विभाग ने कमर कस ली है। लखनऊ मुख्यालय से जारी पत्र में 15 मार्च 2026 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने और उद्घाटन करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बारे में और अधिक जानकारी देते हुए श्री वरुण मिश्रा प्रवर डाक अधीक्षक झांसी ने बताया कि इस जेनजी पोस्ट ऑफिस को तैयार करने के लिए निरिक्षण कर लिया गया है। इसके मोडिफिकेशन के लिए पूरी तैयारी चल रही है। अप्रूवल हमारे पास आ गया है इसके लिए हम ग्राउंड पर क्या कर सकते हैं इसका पूरा निरीक्षण हमारे द्वारा किया जा चुका है। जहां अभी आई आई टी आईआईएम में ऐसे पोस्ट ऑफिस बने हैं वहां के वेंडर से हम बातचीत करके पूरे नॉर्म्स के साथ जल्दी ही झांसी में जेनजी पोस्ट ऑफिस बनवाने जा रहे हैं।