क्षेत्रीय
13-Feb-2026
...


रायगढ़(ईएमएस)। जिले के छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक बकरा खरीदने के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में उसकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे मौके पर ही उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान ग्राम बोजिया निवासी 20 वर्षीय इमरोज खान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह कुड़ेकेला बकरा खरीदने के लिए बाइक से निकला था। घर वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान परिचित शाहिद खान ने परिजनों को सूचना दी कि छाल मेन रोड के मोड़ पर इमरोज का एक्सीडेंट हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और बाइक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।