- 1 कप चाय की कीमत में मिल रहा 5 लीटर पेट्रोल मुंबई (ईएमएस)। दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले देशों की लिस्ट में बड़े चौंकाने वाले तथ्य हैं। इन देशों में पेट्रोल की कीमत भारतीय नजरिए से न सिर्फ बहुत कम है, बल्कि कई में तो पेट्रोल की कीमत भारत में बिकने वाले एक कप चाय से भी सस्ती है। लीबिया दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाला देश है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत मात्र 2.15 रुपये है। यानी कए कप चाय की कीमत में करीब 5 लीटर पेट्रोल यहां मिल रहा है। भारत के अधिकतर शहरों में एक कप चाय की कीमत 10 से 15 रुपये के बीच है। इस लिस्ट में ईरान दूसरे स्थान पर है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत केवल 2.59 रुपये है। जबकि, सबसे महंगा तेल हांगकांग में 340.53 रुपये लीटर है। यह जानकारी ग्लोबलपेट्रोलप्राइसेज डॉट कॉम के हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों पर आधारित है। लीबिया में पेट्राल 2.15 रुपए, ईरान 2.59 रुपए, वेनेजुएला 3.17 रुपए, अंगोला 29.63 रुपए, कुवैत 30.98 रुपए, अल्जीरिया 32.89 रुपए, तुर्कमेनिस्तान 38.78 रुपए, मिस्र 40.65 रुपए, कजाकिस्तान 45.06 रुपए और कतर में 46.02 रुपए प्रति लीटर है। अगर भारत की बात करें तो शुक्रवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दी हैं। पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलवा नहीं हुआ है। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल आज भी पोर्ट ब्लेयर में 82.46 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.05 रुपए प्रति लीटर है। भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले शहर इस प्रकार हैं- पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: 82.46 प्रति लीटर, ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश: 90.87 प्रति लीटर, सिलवासा, दादरा और नगर हवेली: 92.37 प्रति लीटर, दमन, दमन और दीव: 92.55 प्रति लीटर, हरिद्वार, उत्तराखंड: 92.78 प्रति लीटर, रुद्रपुर, उत्तराखंड: 92.94 प्रति लीटर, उना, हिमाचल प्रदेश: 93.27 प्रति लीटर, देहरादून, उत्तराखंड: 93.35 प्रति लीटर, नैनीताल, उत्तराखंड: 93.41 प्रति लीटर। सबसे सस्ता डीजल बेचने वाले शहर हैं- पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: 78.05 प्रति लीटर, इटानगर, अरुणाचल प्रदेश: 80.38 प्रति लीटर, जम्मू, जम्मू और कश्मीर: 81.32 प्रति लीटर, संबा, जम्मू और कश्मीर: 81.58 प्रति लीटर, कठुआ, जम्मू और कश्मीर: 81.97 प्रति लीटर, उधमपुर, जम्मू और कश्मीर: 82.15 प्रति लीटर, चंडीगढ़: 82.44 प्रति लीटर, और राजौरी, जम्मू और कश्मीर: 82.64 रुपए प्रति लीटर। सतीश मोरे/13फरवरी ---