क्षेत्रीय
13-Feb-2026
...


जांजगीर(ईएमएस)। जिले के शिवरीनारायण क्षेत्र में महानदी के सावघाट किनारे एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की उम्र करीब 70 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मेले में आए लोगों से पूछताछ कर महिला की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है। सत्यप्रकाश(ईएमएस)13 फरवरी 2026