राज्य
13-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में नमो भारत ट्रेन के सराय काले खां स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक आवागमन करने के लिए यात्रियों को स्टेशनों से बाहर नहीं निकलना पड़ेगा। दोनों स्टेशनों को जोड़ने के लिए एनसीआरटीसी ने 280 मीटर लंबा स्काई वॉक दिल्ली में नमो भारत ट्रेन के सराय काले खां स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक आवागमन करने के लिए यात्रियों को स्टेशनों से बाहर नहीं निकलना पड़ेगा। दोनों स्टेशनों को जोड़ने के लिए एनसीआरटीसी ने स्काई वॉक बनाकर तैयार कर लिया है। 280 मीटर लंबे इस स्काई वॉक पर यात्रियों के लिए ट्रैवेलेटर लगाए गए हैं। इन ट्रैवलेटर पर यात्री खड़े हो जाएंगे और एस्केलेटर की तरह खुद आगे बढ़ते जाएंगे। दिल्ली में एनसीआटीसी का यह पहला स्टेशन है, जिस पर यात्रियों के लिए ऐसी आधुनिक सुविधा दी गई है। एनसीआरटीसी के मुताबिक, इस स्काई वॉक (फुटओवर ब्रिज) का सिविल वर्क पूरा हो चुका है। इसके बाद इस पर छह ट्रैवेलेटर स्थापित कर दिए गए हैं। वर्तमान में इसकी छत बनाने का काम किया जा रहा है। उम्मीद है कि इसे मार्च तक खोल दिया जाएगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/13/फरवरी/2026