शिरडी, (ईएमएस)। महाराष्ट्र का शिरडी शहर साईं बाबा की नगरी है जहाँ लाखों भक्त आते हैं लेकिन इस आस्था की नगरी में गैर-कानूनी वेश्या व्यवसाय का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने शिरडी में चल रहे सेक्स रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में चार पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित बचाया गया है और होटल के मालिक और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। उपविभागीय पुलिस अधिकारी अमोल भारती के मार्गदर्शन में पुलिस की एक टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर यह चौंकाने वाली कार्रवाई की। छापामारी में पता चला कि होटल में गैर-कानूनी ढंग से वेश्या व्यवसाय चल रहा था। इस मामले में होटल मालिक गोविंद गरुड़ और लता चव्हाण के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई से शिरडी शहर में हड़कंप मचा है और पुलिस जांच कर रही है। संतोष झा- १३ फरवरी/२०२६/ईएमएस