राज्य
13-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी और अन्य परिजनों से अलग अकेले रह रहे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम दिनेश पिता मोतीलाल उम्र तीस साल निवासी तापती परिसर है। वह नारियल पानी बेचने का काम करता था। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसका पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था और पत्नी पिछले दो वर्षों से मायके में रह रही थी। जबकि उसके दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) मूसाखेड़ी में नाना-नानी के साथ रहते हैं। कल उसकी पत्नी से बातचीत हुई थी। वहीं उसके अन्य परिजन पास ही रहते हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। आनंद पुरोहित/ 13 फरवरी 2026