क्षेत्रीय
13-Feb-2026
...


- 4.28 किग्रा. गांजा सहित महिला तस्कर गिरफ्तार गुना (ईएमएस)। गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा गुना जिले को नशा मुक्त जिला बनाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्‍करी एवं इनमें संलिप्‍त माफियाओं के विरूद्ध निरंतर सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए जा रहे हैं । इन निर्देशों के पालन में गुना पुलिस द्वारा जिलेभर में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार प्रहार करते हुए ताबड़तोड़ कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्‍करी की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है । दिनांक 12-13 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात आरोन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उरजनयाई स्थित सुगनयाई तिराहे पर यात्री प्रतीक्षालय के पास एक महिला नशीला पदार्थ गांजा लेकर किसी वाहन के इंतजार में खड़ी है । थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी की सूचना को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए तस्कर पर कार्यवाही हेतु आरोन थाने से तत्काल पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, जहां पर मुखबिर के बताए हुलिए की महिला हाथ में बैग लिए खड़ी मिली, जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया । पूछताछ में उसने अपना नाम अख्तरी उर्फ लटूरी बाई पत्नि अजीज खांन उम्र 60 साल निवासी ग्राम रामपुर थाना आरोन जिला गुना की बताया एवं मुखबिर सूचना के आधार पर जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे में मिले बैग से 4.28 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये का बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने विधिवत जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार किया और जिसके विरुद्ध आरोन थाने में अप.क्र. 42/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में प्रारंभ की गई है । आरोपिया के गांजा तस्करी से जुड़े अन्य स्त्रोतों एवं संभावित नेटवर्क के संबंध में पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है ।नशा मुक्त गुना जिला अभियान के अंतर्गत गुना पुलिस पूर्ण प्रतिबद्धता एवं सख्ती के साथ निरंतर कार्यवाही कर रही है । आरोन थाना पुलिस की यह कार्यवाही नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है । गुना पुलिस की आमजन से अपील है कि मादक पदार्थों की तस्करी अथवा क्रय-विक्रय से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें । ताकि जिले को नशा मुक्त जिला बनाने के इस अभियान को और अधिक मजबूती मिल सके । नशे के विरुद्ध आरोन थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज कुशवाह, उपनिरीक्षक किशोर टोप्पो, प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र गुर्जर, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र पाल, आरक्षक देवेन्द्र कुशवाह, आरक्षक सचिन परिहार, आरक्षक शुभम यादव, आरक्षक दिलीप अजनार, महिला आरक्षक पूजा यादव, महिला आरक्षक आकांक्षा त्यागी एवं साइबर सेले से आरक्षक कुलदीप यादव की विशेष भूमिका रही है । - सीताराम नाटानी