क्षेत्रीय
13-Feb-2026
...


- 10 लोगों पर चालान, 830 रुपए का जुर्माना लगाया रायसेन जिला अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण के तहत तंबाकू सेवन के खिलाफ शुक्रवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान 10 लोगों पर चालान कर 830 रुपए का जुर्माना वसूला गया। टीम ने परिसर में तंबाकू केदुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया। अभियान के दौरान आमजन और मरीजों के अटेंडरों को तंबाकू से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य खतरों जैसे कैंसर, डेंटल फ्लोरोसिस, हृदय रोग और नशीली आदतों से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अस्पताल परिसर में तंबाकू, बीड़ी या सिगरेट का उपयोग करते पाए गए लोगों पर जुर्माना लगाया गया। 830 रुपए वसूले गए। इन व्यक्तियों से जब्त की गई बीड़ी, सिगरेट और गुटखा को डस्टबिन में फेंक दिया गया। यह संयुक्त कार्रवाई सिविल सर्जन डॉ. यशपाल बाल्यान, फ्लोरोसिस एवं तंबाकू नियंत्रण के जिला नोडल अधिकारी डॉ. एमडी भारती, पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र, नगर पालिका स्टाफ और तंबाकू नियंत्रण काउंसलर सुनील नेविस की टीम ने की। kishor verma ems raisen