क्षेत्रीय
13-Feb-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आज डबरा में मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आरटरीच कैंप का सफल आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार ने की। इस अवसर पर आंचलिक कार्यालय भोपाल से अंचल प्रमुख धीरज गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नाबार्ड के डीडीएम धर्मेन्द्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कैंप में क्षेत्र के बड़ी संख्या में कृषक एवं बैंक के सम्मानित ग्राहकों ने सहभागिता की। उपस्थित किसानों को बैंक की विभिन्न कृषि योजनाओं- फसल ऋण, कृषि यंत्रीकरण, डेयर एवं पशुपालन ऋण की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान चयनित लाभर्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। यह मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच कैंप क्षेत्र के कृषकों को विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी प्रदान करने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।