जबलपुर (ईएमएस)। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी (एमपीपीजीसीएल) के तत्वावधान में रामपुर परिसर स्थित पाण्डुताल मैदान में आयोजित जेनको क्रिकेट लीग सीजन-3 के फाइनल में हिटर्स और लीजेंड्स टीम के मध्य खिताब के लिए मुकाबला होगा। आज पहले सेमीफाइनल में हिटर्स ने चार्जर्स को 6 विकेट और लीजेंड्स ने रॉयल्स को 9 विकेट से पराजित किया। 16 फरवरी को दोपहर 1.30 बजे हिटर्स और लीजेंड्स के मध्य फाइनल मैच होगा। फाइनल मैच में पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह, डायरेक्टरद्वय सुबोध निगम, मिलिन्द भान्दक्कर, कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन व प्रशासन दीपक कश्यप सहित अन्य वरिष्ठ अभियंता एवं कार्मिक उपस्थित रहकर फाइनलिस्ट टीमों का जोश बढ़ाएंगे। खिताबी मुकाबले के रोमांच के साथ-साथ महिला कार्मिकों के लिए विशेष खेलों एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सुनील साहू / मोनिका / 13 फरवरी 2026