क्षेत्रीय
13-Feb-2026
...


- 65000 की अवैध मदिरा जब्त गुना (ईएमएस)कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार में चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं संदीप शर्मा उपायुक्त संभाग ग्वालियर के निर्देशन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह, परिवहन एवं जहरीली शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी गुरुप्रसाद केवट के मार्गदर्शन में आज आबकारी वृत्त राघौगढ़ के प्रभारी मोहनीष शर्मा द्वारा ग्राम भड़ेर नदी किनारे, ग्राम मालिया एवं बरखेड़ा में दबिश दी गयी। दबिश के दौरान म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)A एवं 34(1)F के तहत कुल 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। उक्त कार्यवाही में कुल 25 लीटर हाथभट्टी मदिरा एवं 400 किलो ग्राम गुड़ लाहन बरामद किया गया, लाने की असमर्थता के कारण लाहन को सेंपल लेकर मौके पर ही नष्ट किया गया। जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 65000 रुपये है। उक्त कार्यवाही में आबकारी आरक्षक दिनेश कुमार राठौर महिला आरक्षक जेम्मा एक्का एवं होम गार्ड सैनिक महेश पिल्लई की भूमिका सराहनीय रही। आबकारी विभाग लगातार अपनी कार्यवाही में सजगता दिखा रहा है। -सीताराम नाटानी