वाराणसी (ईएमएस) । राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, बी.एच.यू. में एन.एस.एस. की विविध सामाजिक एवं ग्रामीण विकास गतिविधियाँ आयोजित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर (आर.जी.एस.सी), काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बी.एच.यू.), बरकछा, मिर्जापुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) इकाइयों 011A, 011B, 011C एवं 011D द्वारा सामाजिक जागरूकता, कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता एवं ग्रामीण सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। सात दिवसीय एन.एस.एस. विशेष शिविर (13 फरवरी 2026 से)एन.एस.एस. इकाई 011C एवं 011D द्वारा ग्राम बरकछा कलां एवं शाहपुर चौंसा में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ डॉ. शशिधर के. एस. एवं डॉ. सविता देवांगन, कार्यक्रम अधिकारियों के नेतृत्व में किया गया। “युवा फॉर माय भारत – युवा डिजिटल साक्षरता/कौशल विकास” थीम पर आधारित इस शिविर के अंतर्गत 100 से अधिक परिवारों का सर्वेक्षण, सामुदायिक संसाधन मानचित्रण तथा विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की गईं। आगामी दिनों में डिजिटल साक्षरता कार्यशालाएँ, व्यावसायिक प्रशिक्षण, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान एवं डिजिटल सेवा केंद्र की स्थापना की योजना है। ग्रामीण उद्यमिता विकास पर एक दिवसीय शिविर एन.एस.एस. इकाई 011A एवं 011B द्वारा “ग्रामीण उद्यमिता विकास” विषय पर एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। डॉ. विनीता सिंह एवं डॉ. त्रिभुवन नाथ, कार्यक्रम अधिकारियों ने ग्रामीण विकास में उद्यमिता की भूमिका पर प्रकाश डाला। स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति के विशेषज्ञों द्वारा “कम्युनिटी कैनवास” कार्यशाला के माध्यम से ग्राम स्तर पर संभावित व्यावसायिक अवसरों की पहचान पर मार्गदर्शन दिया गया। इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से एन.एस.एस., आर.जी.एस.सी. ने सामाजिक सुधार, ग्रामीण सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। डॉ नरसिंह राम/13फरवरी2026