अंतर्राष्ट्रीय
14-Feb-2026
...


बलूच राष्ट्रवादियों के आजाद बलूचिस्तान के अंतरिम संविधान से बौखलाया पाकिस्तान लाहौर,(ईएमएस)। पाकिस्तान पर बलूच राष्ट्रवादियों ने अपना बलूचिस्तान लिबरेशन चार्टर जारी कर दिया यानी आजाद बलूचिस्तान का एक अंतरिम संविधान और इस संविधान में जो लिखा है उसने इस्लामाबाद से लेकर रावलपिंडी तक हलचल मचा दी है। सबसे ज्यादा चुभने वाली बात यह है कि इसमें धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर स्पष्ट प्रावधान है। अब बलोच नेताओं ने इस दस्तावेज को दुनिया के सामने पेश किया है। मरियार बलोच ने इसे सार्वजनिक किया। यह सिर्फ एक राजनीतिक बयान नहीं है। यह एक वैचारिक घोषणा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस चार्टर की प्रस्तावना में साफ कहा कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। यह एक स्वतंत्र धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य होगा। धर्म और राजनीति अलग होंगे। अब सोचिए जिस पाकिस्तान की नीव दो राष्ट्र सिद्धांत पर रखी गई थी यानी मुस्लिम पहचान के नाम पर देश बना उसी पाकिस्तान के भीतर एक आंदोलन उठा जो कह रहा है कि धर्म और राज्य अलग होंगे। यह पाकिस्तान की वैचारिक नींव पर सीधा प्रहार है। पाकिस्तान ने दशकों तक बलूचिस्तान को इस्लाम के नाम पर नियंत्रित करने की कोशिश की। कट्टरपंथ को बढ़ावा दिया। विद्रोह को देशद्रोह बताया। रिपोर्ट के मुताबिक हजारों बलोच कार्यकर्ताओं के गायब होने के आरोप लगाए गए, लेकिन अब जो संविधान सामने आया है बलोचों की तरफ से वो पहली ही पंक्ति में धर्म और राजनीति को अलग कर देता है यानी ना जिहाद की राजनीति होगी, ना मजहबी कट्टरता, ना अल्पसंख्यकों पर अत्याचार। यह मॉडल सीधे-सीधे पाकिस्तान के सिस्टम को चुनौती देगा। सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की हो रही है वह है इस संविधान में हिंदू, सिख और ईसाई समुदाय को पूर्ण सुरक्षा और समान अधिकार देने का वादा। जहां पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हमले, धर्मपरिवर्तन और भेदभाव की खबरें आती हैं। वहीं बलूचिस्तान का प्रस्तावित संविधान कहता है कि सभी धर्मों को समान दर्जा मिलेगा। नागरिक अधिकारों में कोई भेदभाव नहीं होगा। और यही बात पाकिस्तान को सबसे ज्यादा चुभ रही है। बलूचिस्तान लिबरेशन चार्टर को 11 प्रमुख भाषाओं में अनुवाद किया है। इसमें शामिल है हिंदी, मराठी, गुजराती, पंजाबी यह सिर्फ भाषाई अनुवाद नहीं है। यह एक रणनीतिक संदेश है। बलूच नेतृत्व दुनिया को बताना चाहता है कि वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ संवाद के लिए तैयार है और भारत की जनता तक भी अपना संदेश पहुंचाना चाहता है। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि भारतीय समर्थकों ने अनुवाद करने में मदद की है। यह पाकिस्तान के लिए कूटनीतिक झटका है। इस दस्तावज को तैयार करने का श्रेय बलूच राष्ट्रवादी नेता हिरबयार को जाता है। सिराज/ईएमएस 14 फरवरी 2026