राज्य
इन्दौर (ईएमएस) कालानी नगर स्थित त्रिमूर्ति जिनालय में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा भगवान सुपाश्वर्नाथ का पूजन-अर्चन के साथ मोक्ष कल्याणक उत्सव मनाया। इस अवसर पर ग्रुप के 51 दंपती सदस्यों ने सामूहिक रूप से निर्वाण लाडू चढ़ाए। होलासराय सोनी और संजय जैन-सुनीता जैन के अनुसार सौधर्म इंद्र की भूमिका सनत जैन-संगीता जैन ने निभाई, जबकि मुख्य इंद्र के रूप में सतीश वेद-रीता वेद, विनोद जैन-किरण जैन तथा अशोक जैन-शोभा जैन उपस्थित रहे। पूजन के स्वर डॉ. संगीता विनायका, डॉ. चंदा बड़जात्या एवं सुधीर जैन ने किए। आनंद पुरोहित/ 14 फरवरी 2026