राज्य
14-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में लंबी दूरी की ट्रेनें समय पर चल रही हैं, लेकिन लोकल ट्रेनों की देरी से दैनिक यात्री परेशान हैं। दनकौर-शकूरबस्ती, सहारनपुर-पुरानी दिल्ली जैसी कई ईएमयू और पैसेंजर ट्रेनें 30 मिनट से एक घंटे तक विलंब से चल रही हैं। पालम-दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर पैसेंजर एसोसिएशन ने अतिरिक्त रैक की मांग की है ताकि यात्रियों को कार्यस्थल पहुंचने में हो रही असुविधा दूर हो सके। लंबी दूरी के यात्रियों की परेशानी पहले की तुलना में कम हुई है। अधिकांश ट्रेनें समय पर या फिर दो घंटे से कम विलंब से चल रही हैं। लेकिन, लोकल ट्रेनें देरी से चलने के कारण दैनिक यात्रियों की परेशानी बनी हुई है। शनिवार सुबह दनकौर-शकूरबस्ती ईएमयू एक घंटे, सहारनपुर-पुरानी दिल्ली पैसेंजर, रेवाड़ी-पुरानी दिल्ली पैसेंजर, पलवल-नई दिल्ली महिला विशेष ईएमयू व हिसार-नई दिल्ली पैसेंजर 45 मिनट, कुरुक्षेत्र-पुरानी दिल्ली ईएमयू, जाखल-पुरानीस दिल्ली पैसेंजर, बल्लभगढ़-शकूरबस्ती ईएमयू, पलवल-गाजियाबाद ईएमयू, बुलंदशहर-तिलक ब्रिज एमईएमयू, जींद-नई दिल्ली एमईएमयू व कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू आधे घंटे के विलंब से चल रही है। इस कारण पुरानी दिल्ली से रेवाड़ी जाने वाली 74001 डीएमयू अधिक विलंब हो जाती है। इसके समाधान के लिए उन्होंने रेलवे प्रशासन से अतिरिक्त रैक उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोकल ट्रेनें देरी से चलने के कारण दैनिक यात्रियों को अपने कार्य स्थल और वापस घर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन को यात्रियों की समस्या हल करने के लिए आवश्यक कदम उठाना चाहिए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/फरवरी/2026