नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में एक दुकानदार को उनकी दुकान में घुसकर पीटने और गर्दन पर चाकू रखकर धमकी देने का मामला सामने आया है। बेखौफ आरोपी ने दिनदहाड़े मार्केट के अंदर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी शख्स पीड़ित दुकानदार की पत्नी का जानने वाला ही है। घटना कृष्णा नगर के लाल क्वार्टर मार्केट में हुई। फिलहाल कृष्णा नगर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, 42 वर्षीय पीड़ित कृष्णा नगर इलाके में रहते हैं। लाल क्वार्टर मार्केट में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। 8 फरवरी की सुबह करीब 11:30 बजे वह रोज की तरह दुकान पर थे। उसी दौरान पलवल (हरियाणा) निवासी मोहित नौलखा अचानक दुकान में घुस आया। आरोपी ने उन्हें घूंसे मारने शुरू कर दिए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/फरवरी/2026