राज्य
14-Feb-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। एलजी वीके सक्सेना ने प्रथम डीडीए ग्रीन एक्सपो 2026 का उद्घाटन करते हुए विश्वास जताया कि दिल्ली की हवा साफ होगी और शहर हरियाली के लिए जाना जाएगा। उन्होंने बांसेरा पार्क के परिवर्तन का जिक्र किया, जो अब 30,000 बांस के पेड़ों और जलाशयों के साथ एक आकर्षण है। एक्सपो टिकाऊ शहरी विकास और जलवायु परिवर्तन पर केंद्रित है, जिसमें नई पहल और साझेदारियां शामिल हैं। एलजी वीके सक्सेना ने शनिवार को विश्वास जताया कि आने वाले समय में दिल्ली की हवा साफ होगी और शहर अपनी हरियाली के लिए पहचाना जाएगा। एलजी शनिवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा बांसेरा पार्क में आयोजित दो दिवसीय प्रथम डीडीए ग्रीन एक्सपो 2026 के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। बांसेरा पार्क की सफलता का जिक्र करते हुए एलजी ने कहा कि यह स्थान इस बात का प्रमाण है कि कुछ भी असंभव नहीं है। जब मैं 2022 के अंत में पहली बार यहां आया था, तो यह साइट मलबे का ढेर थी। आज यहां 30 हजार बांस के पेड़ और तीन जलाशय हैं, जो शहर के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/फरवरी/2026