नई दिल्ली (ईएमएस)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कड़कड़डूमा स्थित डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान में डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा का अनावरण किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने हेडगेवार के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने अगले डेढ़ साल में सभी अस्पतालों में एमआरआई-सीटी स्कैन सुविधाएं, अस्पताल विस्तार और नई मशीनें लगाने की घोषणा की। पूर्वी दिल्ली में कड़कड़डूमा स्थित डॉ. हेडगेवार आरोग्य संस्थान में संघ के सरसंघचालक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अनावरण किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आज हमारे लिए गौरव का दिन है। क्योंकि हम उन महापुरुष केशव बलिदान हेडगेवार को याद करने के लिए जुटे हैं, जिन्होंने पूरा जीवन समाज के लिए लगा दिया। उन्होंने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा युवाओं को दी। उन्होंने कहा कि जिस अस्पताल की पहचान उनके नाम पर है, वहां उनका प्रतीक चिह्न होना चाहिए। इसी कड़ी में आज सीएम उनकी प्रतिमा के अनावरण के लिए आई हैं। अगले एक से डेढ़ साल में सभी अस्पतालों में एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। रेखा गुप्ता ने कहा कि यह अस्पताल 27 साल पहले बना था लेकिन, आज कोई सीएम पहली बार यहां आ रहा है। एमएस ने मुझसे कहा कि ऊपर एक और मंजिल व आधुनिक मशीन चाहिए। पिछली सरकार ने प्रसूति केंद्र बंद कर दिया। हमारी सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य है कि सभी व्यक्तियों को पूरा इलाज मिले। जल्द ही इस अस्पताल का एक्सटेंशन और यहां नई मशीनों को लगाने का काम किया जाएगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/फरवरी/2026