राज्य
14-Feb-2026
...


कांकेर(ईएमएस)। जिले के कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के ग्राम बीनागुंडा के पास सघन सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के डंप से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और माओवादी साहित्य बरामद हुआ। आईजी बस्तर पी. सुन्दरराज के निर्देशन और एसपी कांकेर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में पुलिस, डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चला रही है। इस अभियान में बीएसएफ डीआईजी ओम प्रकाश और प्रभारी राघवेंद्र सिंह के साथ 94वीं वाहिनी बीएसएफ ने भी सक्रिय योगदान दिया। बरामद सामग्री में शामिल हैं बीजीएल लॉन्चर – 2 , 12 बोर राइफल – 2 एयरगन – 1,डायरेक्शन आईईडी – 3,टिफिन आईईडी (लगभग 5 किग्रा) – 1,बीजीएल बम – 3,12 बोर राउंड – 26,बारूद (प्लास्टिक पैकेट में, लगभग 2 किग्रा),मल्टीमीटर – 1,पटाखा – 12 पैकेट,बिजली वायर – 2 बंडल,पोच – 2,स्प्लिंटर – 1 पैकेट सभी सामग्री जब्त कर थाना छोटेबेठिया में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा बलों की सतत निगरानी और सक्रिय अभियान से क्षेत्र में शांति मजबूत हो रही है और नक्सलियों की आपराधिक योजनाएं बार-बार नाकाम हो रही हैं। ईएमएस(राकेश गुप्ता)14 फरवरी 2026