राज्य
14-Feb-2026
...


इंदौर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल आगामी 17 फरवरी को इन्दौर में एनीमिया जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान सांसद सेवा प्रकल्प, आयुष मेडिकल वेलफेयर फाउंडेशन और एडवांस्ड होम्योपैथिक सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी के नेतृत्व में संचालित इस अभियान के तहत फरवरी और मार्च माह में स्वयंसेवक और चिकित्सा छात्र घर-घर जाकर महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को खून की कमी (एनीमिया) के लक्षणों और उससे बचाव के प्रति जागरूक करेंगे। शुभारंभ अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, स्थानीय विधायकगण, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु सहित डॉ. वैभव चतुर्वेदी, डॉ. कनक चतुर्वेदी और डॉ. अथर्व द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पोषण, सही खान-पान और समय पर उपचार के माध्यम से एनीमिया मुक्त समाज का निर्माण करना है।