क्षेत्रीय
14-Feb-2026
...


- हड़बड़ाहट में तेज स्पीड से दौड़ाना पड़ा मंहगा - बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई भोपाल(ईएमएस)। शहर के गॉधीनगर थाना इलाके में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब गुरुवार देर रात शादी समारोह से वापस लौट रहे युवको की बोलेरो कार अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढंकर पलट गई। सड़क पर पलटी बोलेरो में अचानक आग लग गई, गनीमत रही की कार में सवार चारो युवको को समय रहते बाहर निकाल लिया गया वरना घटना काफी भयावह हो सकती थी। हादसे में चारो युवको को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चारों दोस्त करोंद में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। मिली जानकार के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे एक दोस्त की शादी से चार युवक बोलेरो कार से वापस अपने घर भानपुर और डोबरा लौट रहे थे। रात काफी हो जाने पर युवको के परिजन ने उन्हें फोन किया था। इसी हड़बड़ाहट में घर जल्दी पहुंचने के लिये कार को तेज स्पीड रफ्तार में भगाया। मुबारकपुर के पास प्रिंस ढाबा और रंगला पंजाब ढाबे के बीच में अचानक कार बेकाबू होकर कार डिवाइडर पर चढ़ी और सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गई। बतागया गया है कि कार पलटने से उसमें आग लग गई। लेकिन गनीमत यह रही की कार में सवार चारों दोस्तो ने समय रहते कार से बाहर निकलने की कोशिश शुरु की। वहीं हादसा होता देख मौके पर पहुचें लोगो ने उनकी मदद करते हुए चारो को सकुशल कार से बाहर निकालकर सड़क पर लिटा दिया। इधर देखते ही देखते तेजी से फैलती आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और तेजी से उठी लपटो से कार धूं-धूं कर बुरी तरह जल गई। बेसुध हालत में चारों घायलो को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची गांधीनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने बताया कि घायलो के नाम निखिल अहिरवार, राज अहिरवार, धनराज पाटील और अभिषेक अहिरवार है, इनमें दो दोस्त भानपुर के और दो दोस्त डोबरा के रहने वाले हैं। कार निखिल नाम का युवक चला रहा था। फिलहाल पुलिस आगे की जॉच में जुटी है। जुनेद / 14 फरवरी