राज्य
इन्दौर (ईएमएस) कल 17 फरवरी से दाऊदी बोहरा समाज का पवित्र रमजान का मुबारक महीना शुरू होगा। पहले रोजे की शुरुआत सुबह 5:40 बजे से होकर शाम 6:25 बजे इफ्तारी होगी। इस तरह पहला रोजा 12 घंटे 45 मिनट का रहेगा। समाज के जनसंपर्क मीडिया प्रभारी अली असगर भोपालवाला और जोहर मानपुर वाला ने बताया, 30 दिन तक चलने वाले रोजों के समय में हर दिन बदलाव होता रहेगा। उन्होंने बताया कि पवित्र रमजान माह में सभी बोहरा मस्जिदों में नमाज के साथ कुरआन की तिलावत भी होगी। मस्जिदों में धर्मगुरु डॉ. सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की अनुमति से उनके प्रतिनिधि आमिल साहब नमाज अदा करवाएंगे। आनंद पुरोहित/ 15 फरवरी 2026