इन्दौर (ईएमएस) आगामी सितंबर माह में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा आयोजित सहायक नगर नियोजक के रिक्त पदों की भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। 39 पदों पर भर्ती की जाएंगी, जिसमें 10 सामान्य, छह एससी, आठ एसटी, 11 ओबीसी, चार ईडब्ल्यूएस पद रखे हैं। आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू होगी। बिना विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म 19 मार्च तक जमा किए जाएंगे। 20 से 26 मार्च के बीच आवेदन पर तीन हजार और 27 मार्च से 26 अगस्त के बीच 25 हजार रुपये वसूले जाएंगे। त्रुटियों को 25 फरवरी से 21 मार्च तक सुधार सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। आवेदन के छह महीने बाद आयोग ने 20 सितंबर को परीक्षा रखी है। 10 सितंबर से अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। निवेश व शहरी-ग्रामीण निवेश में स्नातक की उपाधि अनिवार्य है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यातायात व परिवहन में बीई और एमई डिग्री मान्य नहीं की जाएगी। आनंद पुरोहित/ 15 फरवरी 2026