- सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव भी बाजार की धारणा कर सकता है प्रभावित मुंबई (ईएमएस)। भारतीय शेयर बाजार ने पिछले सप्ताह आईटी कंपनियों में दबाव के कारण गिरावट का सामना किया। सप्ताह की शुरुआत में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन शुक्रवार को बाजार में भारी गिरावट ने निवेशकों के पोर्टफोलियो पर लाल निशान छोड़ दिए। विशेषज्ञों के अनुसार यह सप्ताह किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं था। निवेशक अब आने वाले सप्ताह की ओर अपनी नजरें लगाए हुए हैं, क्योंकि बाजार में स्थिरता की उम्मीद फिलहाल नहीं है। इस सप्ताह में निवेशक मुख्य रूप से वैश्विक संकेतों पर ध्यान देंगे। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मिनट्स जारी होने वाले हैं, जो ब्याज दरों और अमेरिकी अर्थव्यवस्था की स्थिति का स्पष्ट संकेत देंगे। इसके अलावा सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव भी भारतीय बाजार की धारणा को प्रभावित कर सकता है। निवेशक इन संकेतों के आधार पर अपने निवेश निर्णयों को संशोधित कर सकते हैं। घरेलू स्तर पर इस सप्ताह आयात-निर्यात के आंकड़े जारी होंगे। ये आंकड़े बाजार की धारणा को सीधे प्रभावित कर सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशक इन आंकड़ों और वैश्विक संकेतों का विश्लेषण करके अपनी रणनीति तय करेंगे। इसके अलावा बैंकिंग, मेटल और आईटी सेक्टर पर भी इन आंकड़ों का असर देखा जा सकता है। सतीश मोरे/15फरवरी ---