व्यापार
13-Feb-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को एक पैसे की बढ़त के साथ ही 90.60 पर बंद हुआ । आज सुबह अमेरिकी डॉलर के मजबूत रुख और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुझान से घरेलू मुद्रा पर दबाव पड़ा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर के मजबूत होने से रुपये समेत उभरते बाजारों की मुद्राओं में तेजी की संभावना सीमित हो गई है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.69 पर खुला जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की गिरावट दिखाता है। रुपया गुरुवार को 17 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.61 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 96.94 पर रहा। ईएमएस 13 फरवरी 2026