खेल
15-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन शीध्र ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ईशान के दादा ने ये बात कही है। ईशान के दादा ने कहा कि वह अपनी पसंद से शादी करेगा और पूरा परिवार उसका साथ देगा। दादा की इस बात के साथ ही ईशान की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं है। .वहीं परिवार ने साफ तौर पर संकेत दिया कि ईशान अपने जीवन से जुड़े किसी भी बड़े फैसले को लेने के लिए आजाद है। उन्होंने यह भी साफ किया कि भविष्य में वह जिससे भी शादी करने का फैसला करेगा, परिवार उसे स्वीकार करेगा। ईशान के बड़े भाई ने भी अपनी पसंद से शादी की थी और परिवार ने उस फैसले का समर्थन किया था। यह परंपरा परिवार में जारी रहेगी, जहां बच्चों की खुशी और पसंद को प्राथमिकता दी जाती है। वहीं अदिति के बारे में पूछे गए सवाल पर दादा ने खुलकर बताया कि वह ईशान की गर्लफ्रेंड है। अदिति जयपुर की रहने वाली और एक मॉडल है। उन्होंने यह भी बताया कि अदिति मिस इंडिया प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही थी। ईशान किशन की बात करें तो वह अभी टी20 विश्व कप खेल रहे हैं। उसने अब तक अच्छा शानदार प्रदर्शन किया है। उसने नामीबिया के खिलाफ केवल 24 गेंदों में शानदार 60 रन बनाए थे। ईएमएस 15 फरवरी 2026