15-Feb-2026
...


महू,(ईएमएस)। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) ने महू के थवलाय में किराए के मकान में चल रही एमडी ड्रग्स बनाने की लैब का खुलासा किया है। यहां से 44 किलो एमडी ड्रग्स, 260 किलो केमिकल-पाउडर और ड्रग्स बनाने की मशीनें जब्त की हैं। एक दिन पहले 8 किलो ड्रग्स पकड़ी गई थी। अब तक 52 किलो ड्रग्स मिली है। इसकी कीमत 15.60 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएन ने शुक्रवार रात मंदसौर में यात्री बस से 8 किलो एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को पकड़ा था। पूछताछ में उसने बताया कि ड्रग्स थवलाय गांव में किराए के मकान में बनाई जाती थी। शनिवार को 20 सदस्यीय टीम गांव पहुंचकर घनश्याम यादव के मकान पर दबिश दी। टीम को यहां अत्याधुनिक लैब मिली, जहां मैन्युफैक्चरिंग यूनिट जैसे ड्रग्स तैयार की जा रही थी। सिराज/ईएमएस15फरवरी26