राज्य
15-Feb-2026


पटना, (ईएमएस)। रविवार को संत शिरोमणि गुरू रविदास जी के राजस्तरीय 649 वाँ जंयती समारोह की भव्य तैयारी के लिए विधायक आवास, वीरचंद पटेल पथ पटना (विधायक सूबेदार दास जी) में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मिश्री राम ने तथा संचालन पूनम दास ने किया। इस बैठक के मुख्य अतिथि रविदास चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राजद अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री शिवचन्द्र राम ने कहा कि संत शिरोमणि गुरू रविदास जी का 649वाँ राज्यस्तरीय जंयती समारोह धूम-धाम से 22 फरवरी को मिलर हाई स्कूल मैदान पटना में आयोजित की जाएगी तथा इस कार्यक्रम का उद्घाटन राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे। शिवचंद्र राम ने कहा कि 22 फरवरी को बिहार भर के संत रविदास जी के मानने वाले लोग पटना में जुटेंगे और मिलर स्कूल मैदान से अपने हक और अधिकार की लड़ाई को लेकर शंखनाद करने का काम करेंगे। बैठक में आए बिहार भर के लोगो ने संकल्प लिया कि आधी रोटी खाएंगे, बेटा-बेटी को पढ़ाएंगे। आधी रोटी खाएंगे, नशामुक्त समाज बनाएंगे। आधी रोटी खाएंगे, अंधविश्वास दूर भगाएंगे। बैठक को संबोधित करने वालों में विधायक सूबेदार दास, पूर्व विधायक राजेंद्र राम,लाल बाबू राम, वीर बहादुर राम, विजेन्द्र राम,लखेन्द्र दास, नीतीश राम, प्रमोद राम,अरविंद राम, गोल्डन अंबेडकर, सुदर्शन दास, डोमन दास, नीतू दास, बबीता दास, रीमा देवी, मानती देवी, अमन दास, दिलीप राम,अलख राम, शैलेंद्र दास, बबलू राम, प्रताप दास, दिनेश दास, सूरज राम, महेश राम, मंतोष राम अमरजीत राम, विनोद राम, वीर चंद्र राम, सुनील राम, केदार राम सहित कई लोग थे। संतोष झा- १५ फरवरी/२०२६/ईएमएस