क्षेत्रीय
15-Feb-2026
...


- पॉच महिला आरोपी महिलाएं सीसीटीवी में आई नजर - चार महिलाओं ने शटर खींचकर जगह बनाई, एक महिला ने अंदर जाकर उड़ाया माल भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के गांधी नगर थाना इलाके में बैखौफ महिला चोर गिरोह द्वारा एक लाखो की चोरी की वारदात को अंजाम दिये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। महिला गिरोह ने अलसूबह करीब पॉच बजे आईटी पार्क में स्थित ड्रीम ऑन कंपनी पर धावा बोलते हुए शटर उचकाकर माल समेटा और चंपत हो गई। सीसीटीवी में नजर आ रहा है की पांच महिलाओं ने मिलकर लाखो की चोरी की है, फुटेज में दिख रहा है कि चार महिलाओं ने शटर को नीचे से खींचकर बीच में जगह बनाई और एक महिला उस गैप से अंदर दाखिल हो गई। और अंदर से एलईडी चोरी कर बाहर खड़ी महिला साथियो को दे दी। जानकारी के अनुसार कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत प्रवेश सेन ने पुलिस को बताया कि 12 फरवरी की रात करीब 8.30 बजे ऑफिस बंद कर वे घर चले गए थे। अगले दिन 13 फरवरी की सुबह 10 बजे जब वह वापा ऑफिस पहुंचे तो दीवार पर लगी 55, 43 और 32 इंच की तीनों एलईडी टीवी गायब थीं। आसपास तलाश के बाद उन्होनें इसकी खबर कंपनी संचालक सुधीर गुप्ता को दी। बाद में सीसीटीवी चैक करने पर नजर आया की पॉच महिलाओ ने 47 लाख से अधिक कीमत की तीनो एलईडी चोरी की है। चार महिलाओ ने शटर को उचकाकर थोड़ी जगह बनाई। शटर पूरी तरह नहीं खुलने पर भी एक आरोपी महिला छोटे से गैप से अदंर घुस गई। अंदर से उसने टीवी बाहर खड़ी महिलाओं को दीं, चारो महिलाओ ने टीवी को अपने पास रखी बोरियों में रखा और फिर वहॉ से फरार हो गईं। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने जॉच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के रास्तो पर लगे अन्य कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है। जुनेद / 15 फरवरी