क्षेत्रीय
15-Feb-2026
...


* बाईक पर सवार अपराधियों ने पुलिस पर चलायी गोली, जवाब में पुलिस ने भी की फायरिंग मधुबनी, (ईएमएस)। पिछले 10 फरवरी को मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के बलाट-सर्वाडीह रोड में राजाराम मंडल की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन करने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने रविवार की अहले सुबह तीन अपराधी के साथ रामपट्टी- बलाट रोड में एनकाउंटर कर एक सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एसपी ने रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि बीते 10 फरबरी को बलाट-सर्वाडीह रोड में अपराधियों ने लूटपाट की कोशिश की थी। जिसमें राजाराम मंडल नामक युवक ने विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद एसटीएफ का गठन किया था। मोबाईल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर ली थी। रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि घटना मे शामिल मुख्य सरगना मो. अरशद सहित तीन अपराधी बाइक से रामपट्टी से बलाट की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाकर पीछा किया. अपराधियों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो अपराधियों ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग किया। जिसके जबाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली अपराधी मो. अरशद को घुटने में गोली लगी है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान मास्टरमाइंड मो. अरशद के रुप में की गयी है। तलाशी के दौरान मो. अरशद के पास पिस्टल एवं एक पूरा मैगजिन बरामद हुआ है। अपराधियों द्वारा की गयी गोली फायरिंग का खोखा पुलिस ने बरामद किया है। हालांकि इस कार्रवाई के बाद दो अपराधी भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल अपराधी को सदर अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिये भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार मो. अरशद के खिलाफ इससे पूर्व भी विभिन्न थानों में लूट छिनतई सहित अन्य मामले में करीब आधे दर्जन प्राथमिकी दर्ज है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि राजाराम मंडल की हत्या में पांच अपराधी शामिल थे। सभी अपराधी सूखा नशा के आदी है। राजाराम मंडल से अपराधियो ने बाईक लूटने का प्रयास किया। राजाराम मंडल ने विरोध किया तो उसे गोली मार कर हत्या कर दिया। इस घटना में शामिल अन्य चारों अपराधियों की तलाश लगातार की जा रही है। एसपी ने चेतावनी देते हुए कहा कि घटना में शामिल सभी अपराधी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा सभी को देखते ही गोली मार दी जायेगी। एसपी ने बताया है कि इस मामले में शामिल एसटीएफ एवं सदर डीएसपी वन एवं डीएसपी सदर अंचल खजौली- 2 को पुरस्कार के लिये अनुसंशा की जायेगी। * हथियार संग तीन अन्य युवक गिरफ्तार वहीं सर्वाडीह पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों लोगों के पास से एक पिस्टल एवं तीन जिंदा गोली बरामद किया गया है। तीनों अपराधी की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के गौसनगर निवासी अमन अमीर, गुलाम नवी एवं अलीनगर दरभंगा निवासी मो.दानिश के रुप में की गयी है। तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। कार्तिक कुमार/संतोष झा- १५ फरवरी/२०२६/ईएमएस