क्षेत्रीय
15-Feb-2026
...


- निम्न प्रदर्शन वाले आशा एवं एएनएम को चिन्हित कर होगी कारवाई मधुबनी, (ईएमएस)। मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा के द्वारा शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनवरी में आशा से संबंधित कार्यों में ओवरऑल प्रदर्शन में बेहतर कार्य करने वाली एक आशा एवं एक एएनएम को प्रशस्ति पत्र देकर कर सम्मानित किया। रहिका प्रखंड के मलंगिया पंचायत की आशा कार्यकर्ता रीना कुमारी को आशा से संबंधित कार्य मे ओवरऑल प्रदर्शन में बेहतर प्रदर्शन को लेकर जिलाधिकारी के द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया है। वही बासोपट्टी प्रखंड के हेल्थ वेलनेस सेंटर बीरपुर की एएनएम को जनवरी में उनके कार्यों से संबंधित ओवरऑल प्रदर्शन में बेहतर प्रदर्शन को लेकर डीएम के द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विदित हो कि जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जो भी आशा, एएनएम अपने कार्यो से संबंधित ओवरऑल प्रदर्शन में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी उन्हें इसी प्रकार सम्मानित किया जायेगा। साथ ही निम्न प्रदर्शन करनेवाली आशा एवं एएनएम को चिन्हित कर कारवाई भी की जायेगी। कार्तिक कुमार/संतोष झा- १५ फरवरी/२०२६/ईएमएस