राज्य
15-Feb-2026


ऋषिकेश (ईएमएस)। ऋषिकेश के माया कुंड स्थित सामुदायिक भवन में नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। पेड़ बचाओ जल बचाओ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में कुल 40 बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ शिरकत की। नन्हे कलाकारों ने कैनवास पर जल की महत्ता और वृक्षों के संरक्षण को इतनी सुंदरता से उकेरा कि उपस्थित लोग देखते ही रह गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाना रहा। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच निर्णायकों ने विजेताओं का चयन किया। जिसमे आर्यन प्रथम अनुष्का द्वितीय, अभिषेक तृतीया, शिखा चतुर्थ और लव को बेस्ट अवार्ड मिला। ट्रस्ट की संस्थापक नीरजा गोयल और सह-संस्थापक नूपुर गोयल ने बच्चों के कौशल की सराहना की। इस दौरान शिखा के विशेष प्रयासों को सराहा गया, जिनके मार्गदर्शन में बच्चे न केवल कला बल्कि संस्कारयुक्त शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम में रिनी अग्रवाल, आरती शर्मा, आयुषी चचेरा, अनीता, संगीता, बाला गोयल और विजय गोयल बतौर निर्णायक मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कंप्यूटर शिक्षिका लक्ष्मी, सिलाई शिक्षिका अंजना और पुष्पा का भी विशेष योगदान रहा। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/15 फरवरी 2026