राज्य
कोरबा (ईएमएस) कोरबा-चांपा मार्ग अंतर्गत उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा मोहल्ला जंगलपारा में दोपहर नहर में डूबे 9 वर्षीय बालक रोशन कंवर की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार रोशन अपनी मामी और नानी के साथ नहाने गया था। उसने तैरना आने की बात कहकर तेज बहाव वाली नहर में छलांग लगा दी, लेकिन पानी के तेज बहाव में बह गया। मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, पर सफल नहीं हो सके। लगभग तीन घंटे की तलाश के बाद बालक का शव ग्राम पंतोरा के पास बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस दुखद घटना से परिवार और ग्राम में शोक का माहौल है। 15 फरवरी / मित्तल