मनोरंजन
16-Feb-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। बॉलीवुड फिल्मों में किसिंग और इंटीमेट सीन्स आम बात मानी जाती है। फिल्मों ने दर्शकों को न सिर्फ रोमांस की समझ दी, बल्कि प्यार का इज़हार करने के तरीके भी सिखाए हैं। लेकिन जब ऐसा सीन किसी शादीशुदा एक्टर या एक्ट्रेस द्वारा किया जाता है, तो सोशल मीडिया पर अचानक हलचल बढ़ जाती है। इंडस्ट्री के कई बड़े नाम ऐसे हैं, जिन्होंने शादी के बाद भी अपने किरदार की मांग के अनुसार किसिंग या बोल्ड सीन्स दिए और चर्चा में रहे। इनमें सबसे पहले बात होती है रणबीर कपूर की। फिल्म एनिमल में उन्होंने रश्मिका मंदाना के साथ न केवल लिपलॉक किया, बल्कि तृप्ति डिमरी के साथ भी इंटीमेट सीन्स दिए थे। यह फिल्म उनके करियर के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक बन गई और सोशल मीडिया पर इनके सीन्स को लेकर खूब बहस छिड़ गई। इससे पहले रणबीर कपूर ने फिल्म तू झूठी में मक्कार में श्रद्धा कपूर के साथ भी कई किसिंग सीन दिए थे, जिनकी केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। आयुष्मान खुराना भी इस लिस्ट में आते हैं। जब वह फिल्म नौटंकी साला! में पूजा साल्वी को किस करते दिखाई दिए थे, उस समय वह शादीशुदा थे। खबरें तो यह भी रहीं कि इस सीन को देखने के बाद उनकी पत्नी ताहिरा नाराज हो गई थीं। वहीं अजय देवगन ने फिल्म सिवाय में एरिका संग अपना पहला ऑन-स्क्रीन किस किया था, जिसे देखने के बाद काजोल रेपोर्टेडली भड़क गई थीं। अक्षय कुमार के करियर में भी ऐसा ही एक वाकया हुआ था। फिल्म धडकन की शूटिंग के दौरान उन्होंने शिल्पा शेट्टी संग लिपलॉक किया, जबकि कुछ दिन पहले ही उनकी ट्विंकल खन्ना के साथ सगाई हुई थी। बाद में विवाद बढ़ता देख इस सीन को फिल्म से हटा दिया गया। शाहिद कपूर ने फिल्म कबीर सिंह में कियारा आडवाणी संग कई किसिंग और इंटीमेट सीन्स दिए, जो उस समय खूब चर्चा में रहे। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट भी शादीशुदा होने के बावजूद फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में किसिंग सीन देते दिखे, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएँ देखने को मिलीं। शाहरुख खान के मामले में भी दर्शकों की निगाहें हमेशा रोमांटिक सीन्स पर रहती हैं। उन्होंने जाब हेरी मेट सेजाल में अनुष्का शर्मा और जब तक है जान में कटरीना कैफ के साथ किसिंग सीन्स दिए थे, जो लंबे समय तक सुर्खियों में रहे। दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म गहराइयां भी इसी कारण चर्चा में रही। सुदामा/ईएमएस 16 फरवरी 2026