राज्य
16-Feb-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-3,रॉयल कोर्ट और हिमालया प्राईड सोसाइटी के निवासियों को महाशिवरात्रि के व्रत में कुट्टू का आटा खाना भारी पड़ा गया। तीनों जगह 40 से अधिक लोगों की तबीयत खराब हो गई। ज्यादातर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। लोगों ने बताया कि कुट्टू का आटा खुला हुआ था। जिसका सेवन किया गया। वहीं एक बार फिर खाद्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। इको विलेज-3 सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि रविवार को महाशिवरात्रि का व्रत था। शाम को व्रत पूरा करने के लिए निवासियों ने कुट्टू के आटे का प्रयोग किया, लेकिन सेवन करने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त के साथ पेट दर्द की समस्या बढ़ गई। सोसाइटी के 30 से अधिक लोगों को यह समस्या रही। इनमें बच्चे भी शामिल है। समस्या बढ़ने पर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सुबह तक उनका इलाज चल रहा है। वहीं, हिमालय प्राईड सोसाइटी में भी 15 से अधिक लोग बीमार हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/16/फरवरी/2026