राज्य
16-Feb-2026


सभी शाखाओं को कार्यों के आधार पर दिये गये आवार्ड जबलपुर (ईएमएस)। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर तीर्थ, पिसनहारी की मढ़िया,जबलपुर में चेलना संभाग का संभागीय अधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 120 महिलाओं की उपस्थिति रही। सभी शाखाओं को उनके कार्यों के आधार पर अवार्ड प्रदान किए गए। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि कैलाशचंद जैन (अध्यक्ष, दिगंबर जैन पंचायत सभा) एवं पूर्व राज्य मंत्री शरद जैन रहे। वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों में श्रीमती विमला चौधरी, डॉ. कुसुम जैन, श्रीमती रानी जैन एवं श्रीमती विजयलक्ष्मी जैन उपस्थित रहीं। ध्वजारोहण राकेश जैन एडवोकेट एवं चंद्र कुमार सिघई ने किया। मढ़िया की कमेटी के अध्यक्ष रज्जन मामा , सचिव संजय अरिहंत, कोषाध्यक्ष सुबोध कामरेड का विशेष सहयोग रहा। अधिवेशन में आछार सजाओ, एल्बम एवं स्क्रैपबुक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही कार्यक्रम में लकी ड्रा के अंतर्गत 10 गिफ्ट प्रदान किए गए एवं चेलना संभाग की संभागीय क्वीन का पुरस्कार भी प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 10 सरप्राइज गिफ्ट भी दिए गए। सामाजिक कार्य एवं दान के अंतर्गत दयोदय तीर्थ तिलवारा में वॉटर कूलर लगाया गया। चंदा प्रभु दि.जैन मंदिर संगम कालोनी में 11 हजार , गोसलपुर गौशाला में 11 हजार पिसनहारी मढ़िया तीर्थ क्षेत्र में 11 हजार की राशि प्रदान की गई। संभागाध्यक्ष श्रीमती सविता जैन एवं सचिव श्रीमती रेशमा चौधरी की उपस्थिति में महिला स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन भी प्रदान की गई। शाखा के वरिष्ठ पदाधिकारियों में अर्चना मलैया, इंदिरा जी, लता जी, मधु जी, संगीता सिंघई, अर्चना रजनीश, संगीता पारस, आकांक्षा, मनीषा एवं प्रियंका के साथ ही वर्तमान अध्यक्ष: रंजना, नम्रता, बिमला, मनीषा, पूजा, छाया, मोदी, सीमा, पारस, शैली, सीमा, अंजुला, सोनम की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का मंच संचालन एवं व्यवस्था श्रीमती रश्मि जैन (पारस), श्रीमती साधना जैन (गायिका) एवं श्रीमती सीमा जैन (रुपाली) द्वारा किया गया।आवार्ड एवं स्वागत-सम्मान व्यवस्था श्रीमती प्राची जैन, श्रीमती मोना जैन एवं श्रीमती निधि जैन,श्रीमती प्रियंका जैन एवं श्रीमती शैलजा जैन द्वारा संपन्न हुई। एल्बम एवं स्क्रैपबुक व्यवस्था श्रीमती संविदा कोछल, श्रीमती आरती जैन एवं श्रीमती निधि जैन द्वाfरा की गई। बालिका मंडल से मान्या परख, नम्रता आदि का सहयोग रहा। सुनील साहू / शहबाज/ 16 फरवरी 2026/ 06.00