राज्य
16-Feb-2026


एएसआई सर्वे रिपोर्ट खोली जाएगी; अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते सुनवाई टली धार(ईएमएस)। धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले में सोमवार को होने वाली महत्वपूर्ण सुनवाई टल गई है। अब इस प्रकरण की अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी। इंदौर हाईकोर्ट के अधिवक्ता श्रीश दुबे के अनुसार, केंद्रीय पुरातत्व विभाग के अधीन भोजशाला प्रकरण की सुनवाई अधिवक्ता संघ की हड़ताल के चलते सोमवार को नहीं हो सकी। इसी कारण अदालत ने अगली तारीख 18 फरवरी निर्धारित की है। इस मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा तैयार की गई 98 दिन की वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट को खोला जाना है। यह रिपोर्ट पहली बार सार्वजनिक की जानी प्रस्तावित है, जिसे दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के साथ हिंदू और मुस्लिम पक्षकारों को भी उपलब्ध कराया जाएगा। माना जा रहा है कि एएसआई की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर भोजशाला के वास्तविक स्वरूप और उसके धार्मिक उपयोग से जुड़े मुद्दों पर आगे की दिशा तय हो सकती है। यही वजह है कि इस सुनवाई को ऐतिहासिक माना जा रहा है और प्रदेशभर में इसे लेकर उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। विनोद उपाध्याय / 16 फरवरी, 2026 C