राज्य
16-Feb-2026


जबलपुर (ईएमएस)। बेलबाग थाना अंतर्गत कंजड़ मोहल्ला में तीन बदमाशों ने एक डीजे सेट में काम करने वाले युवक के साथ मारपीट की आरोपी उससे शराब पीने के लिये रुपयों की मांग कर रहे थे. मना करने पर उस पर चाकू से हमला किया गया. घटना के संबंध में बेलबाग पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तिगरा खमरिया निवासी 21 वर्षीय आलोक सिंह 15 फरवरी को शिवरात्री पर्व के दौरान कंजड़ मोहल्ला नर्मदा मैदान में डीजे लगाने गये था. यहां पार्षद के आफिस के पास शिवराज जाट, युवराज जाट एवं देवा जाट ने शराब पीने के लिये एक हजार रूपये नहीं देने पर मारपीट की और उसकी जांघ में चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने अरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 119(1), 296(बी), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। सुनील साहू / शहबाज/ 16 फरवरी 2026/ 06.00