राज्य
16-Feb-2026
...


पटना, (ईएमएस)। बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में सोमवार को संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की अहम बैठक और प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम की रूपरेखा विस्तार से पर्यवेक्षकों के समक्ष रखा और उन्होंने आश्वस्त किया कि इस कार्यक्रम के द्वारा ही प्रखंड से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर उन्होंने सभी पर्यवेक्षकों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। साथ ही कार्यक्रम की गंभीरता और पर्यवेक्षकों की भूमिका पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। यह अभियान केवल संगठन विस्तार का नहीं, बल्कि एकता, सामाजिक न्याय और जमीनी स्तर पर जुझारू कार्यकर्ताओं के सम्मान का संकल्प भी रहेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को सांगठनिक मजबूती प्रदान करना प्रथम उद्देश्य है और इस कार्यक्रम के तहत चयनित साथियों को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी और ताकत सौंपी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की मदद और सहयोग प्रदेश द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक करेंगे। हम सब मिलकर कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक सशक्त करेंगे और हर साथी के योगदान को उचित सम्मान दिलाएंगे। साथ ही सभी सामाजिक वर्गों का उचित भागीदारी सुनिश्चित कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को भी मजबूती देंगे। विधान परिषद में दल के नेता डॉ.मदन मोहन झा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार अपने नेताओं को उनकी उचित भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तत्पर रहती है और संगठन सृजन कार्यक्रम से नए लोगों को भी कांग्रेस से जुड़कर बेहतर सामाजिक राजनीतिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम ने कहा कि अन्य प्रदेशों में यह कार्यक्रम संचालित हुआ और संगठन को धारदार बनाने की कवायद में बिहार में भी इसे लांच किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ही सभी पदाधिकारियों का चयन होना सुनिश्चित है। इस दौरान प्रदेश पर्यवेक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण केंद्रीय वार रूम के चेयरमैन सांसद शशिकांत सेंथिल और राष्ट्रीय सचिव वामशी चंद्र रेड्डी ने कराया। बैठक का संचालन पी.सी.सी.कनेक्ट सेन्टर के मिन्नत रहमानी ने किया। इस अवसर पर विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ.मदन मोहन झा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह बिहार प्रभारी शाहनवाज आलम, पूर्व विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, विधायक आबिदुर रहमान, अभिषेक रंजन, मनोज विश्वास, विधान पार्षद राजीव कुमार, पूर्व विधायक विजेन्द्र चौधरी, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश पाण्डेय, अमिता भूषण, संतोष कुमार मिश्रा, ऋषि मिश्रा, अजय कुमार सिंह, प्रवीण सिंह कुशवाहा, मिन्नत रहमानी, विवेक भटनागर, असितनाथ तिवारी, शरवत जहां फातिमा, राजीव मेहता, रौशन कुमार सिंह उमैर खान, डॉ. संजय यादव, चन्द्रप्रकाश सिंह सौरभ सिन्हा, कुमार आशीष, हसीब अनवर, अनुपम, पंकज यादव, ज्ञान रंजन, कैसर कुमार सिंह, गुंजन पटेल, अरविन्द लाल रजक, कमलदेव नारायण शुक्ला, कमल कमलेश, मनोज शर्मा, शशि रंजन, रीता सिंह, नलिनी रंजन झा, शशांत शेखर, प्रेमचन्द्र सिंह, ममता निषाद, विमलेश तिवारी वैद्यनाथ शर्मा, सुधीर शर्मा, डॉ.अमन कुमार, रंजीत कुमार, नदीम अख्तर अंसारी, दौलत इमाम, मंजीत आनन्द साहू, मृणाल अनामय, राजेश मिश्रा, शशि भूषण पंडित, अरविन्द कुमार चौधरी, संजय महाराज, अजय पासवान, मो.मोदस्सीर, अनुराग चंदन,, लालू सदा, मुन्द्रिका सिंह यादव, राम शंकर कुमार पान, उमर सैफुल्ला खान, कृपाशंकर शाही, सुरेश मुखिया बिन्द, अजय सिंह सहित सभी प्रदेश से नियुक्त पर्यवेक्षक मौजूद थे। संतोष झा- १६ फरवरी/२०२६/ईएमएस