नरसिंहपुर, (ईएमएस) । मप्र जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष व पद्मश्री मोहन नागर प्रथम नरसिंहपुर आगमन हुआ। नरसिंहपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पर्यावरण व जल संरक्षण जैसे छोटे- छोटे कार्यों से भी पद्मश्री प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन इन कार्यों में निरंतर और निष्ठा होनी चाहिए। उन्होंने जिले में पर्यावरण व जल संरक्षण, ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाने व इनका लाभ लेने, पौधरोपण, बोरी बंधान और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता ही विकास का वास्तविक आधार है और सामूहिक प्रयासों से ही सतत एवं समग्र विकास संभव है। इस अवसर पर श्री सुनील कोठारी, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संगठनों सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वय मप्र जनअभियान परिषद श्री जयनारायण शर्मा व आभार डॉ. अनंत दुबे ने व्यक्त किया। राहुल वासनिक// ईएमएस / 16 फरवरी 2026