राज्य
16-Feb-2026


इन्दौर (ईएमएस) सुरक्षाकर्मी पर डंडे से हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित एक मल्टी का है और आरोपी ने अपने पालतू कुत्तों को मल्टी के अंदर नहीं लेने की बात पर सुरक्षाकर्मी को गालियां देते पीट दिया। पुलिस के अनुसार घटना न्यू पलासिया रॉयल पार्क मल्टी की है जहां तैनात सुरक्षाकर्मी नीरज पांडे मूल निवासी रीवा ने आरोपी हर्ष के खिलाफ केस दर्ज कराते पुलिस को बताया कि वह रात में अपनी ड्यूटी पर था, तभी मल्टी में ही रहने वाला हर्ष मेरे पास आया और चिल्लाते हुए बोला कि मेरे पालतू श्वानों को मल्टी के अंदर क्यों नहीं किया? और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब गाली देने से मना किया तो उसने डंडे से हमला कर लात-घूंसों से भी पीटा। इससे उसके पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई। शोर सुनकर क्षेत्रवासी आ गये और बीच-बचाव किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 16 फरवरी 2026