इंदौर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल अपने दो दिवसीय प्रवास पर सोमवार को इंदौर पहुँचे। रेसीडेंसी कोठी आगमन पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। राज्यपाल 17 फरवरी को सुबह 11:30 बजे देवी अहिल्याबाई विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर वे विश्वविद्यालय परिसर से एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जो जन-स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता प्रसार का कार्य करेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दीक्षांत समारोह के पश्चात राज्यपाल दोपहर 2:00 बजे इंदौर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रकाश/16 फरवरी 2026